नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब संग ने कथित तौर पर एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। घटना तिलक नगर में बन रही एक सड़क के निरीक्षण के दौरान की है। आम आदमी पार्टी की तरफ से यह दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ हुई तीखी बहस के दौरान हुई। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने घटना का वीडियो भी शेयर किया है। सौरभ भारद्वाज ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि प्रवेश साहिब सिंह द्वारा बेहद शर्मनाक और कायरतापूर्ण कदम उठाया गया है। युवक दिल्ली सरकार द्वारा बनाई गई घटिया सड़कों को बेनकाब करते हुए वीडियो बना रहा था। सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि पुलिस सुरक्षा गार्ड को हटा कर देखिए, फिर देखते हैं कि आप वास्तव में कितने मजबूत हैं। फिर इस युवा से तुम्हारा साम...