नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- सत्य निकेतन की घटना से सबक लेते हुए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए दिल्ली सरकार अपनी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का गठन करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में दिल्ली सचिवालय में गुरुवार को एनडीआरएफ के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसमें अधिकतम 1100 जवान होंगे। यह बटालियन राज्य सरकार के अधीन कार्य करेगी और उसके आदेश पर आपदा या आपात स्थिति में घटनास्थल पर तेजी से पहुंचकर प्रभावी राहत-बचाव कार्य कर सकेगी।एनडीआरएफ देगी प्रशिक्षण, उपकरण बैठक में शामिल राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित एसडीआरएफ बटालियन में शामिल होने वाले के जवानों को आवश्यक प्रशिक्षण एनडीआरएफ उपलब्ध कराएगी। इसके ...