नई दिल्ली, जुलाई 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में बिजली कंपनियों का सीएजी से ऑडिट किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल से मंजूरी लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशांत गोयल की तरफ से जारी आदेश में तीनों बिजली कंपनियों का ऑडिट कराने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने इस आदेश को दिल्ली के प्रत्येक बिजली उपभोक्ता और प्रत्येक ईमानदार करदाता की जीत बताया है। सूद ने कहा कि दिल्ली के डिस्कॉम्स (बिजली कंपनियां) के ऑडिट का औपचारिक आदेश दिल्ली के बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि लगभग 38,000 करोड़ के रेगुलेटरी एसेट्स लगातार कैसे बढ़ते गए और इसका लाभ किसे मिला, जबकि इसका बोझ दिल्ली के लोगों पर...