नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली सरकार ने 6.2 करोड़ रुपए की लागत से 2 वीआईपी बोट खरीदने की योजना को रद्द कर दिया है। साथ ही इसकी खरीद प्रक्रिया से जुड़े 2 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने लग्जरी बोट्स की खरीद को जनता के पैसे की बर्बादी बताया था। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने 6.2 करोड़ रुपए की लागत से दो एयर-कंडीशन्ड नावें खरीदने की अपनी योजना रद्द कर दी है। साथ ही इस खरीद प्रक्रिया में शामिल दो वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रभारी मंत्री वर्मा ने एचटी को बताया कि हमने नावों के लिए टेंडर रद्द कर दिया है और इस मामले की जांच कर रहे हैं। संबंधित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर को बिना किसी पूर्व सूचना के टेंडर जारी करने ...