दिल्ली सरकार ने की मिशन कायाकल्प विद्यालय योजना की शुरुआत, 26 शानदार स्कूल होंगे तैयार
नई दिल्ली, मई 24 -- राजधानी में बेहतर स्कूल तैयार करने के लिए दिल्ली सरकार ने मिशन कायाकल्प विद्यालय योजना की शुरुआत की है। इस योजना के पहले चरण में दिल्ली के हर जिले में दो शानदार स्कूल तैयार किए जाएंगे। इस कार्य में जिले के डीएम, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मिलकर काम करेंगे। इन 26 स्कूलों को गर्मी की छुट्टियों में ही तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली में एक हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल हैं। इनमें से काफी स्कूल खराब हालत में हैं। कई बार स्वयं मंत्रियों ने निरीक्षण के दौरान स्कूलों में पानी, शौचालय, इमारत आदि की खामियों को देखा है। ऐसे में दिल्ली सरकार राजधानी के स्कूलों को आधुनिक के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में CAG ऑडिट से बिजली कंपनियों के Rs.38000 करोड़ के घाटे का खुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.