दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! लता गुप्ता को बनाया महिला आयोग का अध्यक्ष
दिल्ली, जुलाई 26 -- दिल्ली सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही महिला आयोग की 5 सदस्यों के नाम का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता के साथ 5 और महिलाओं को महिला आयोग की सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। सीएम रेखा गुप्ता द्वारा नियुक्त की गई महिलाओं में श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा और रेनू भल्ला का नाम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.