दिल्ली सरकार का कोचिंग संस्थानों को अल्टीमेटम, एक महीने में पूरे करें सुरक्षा मानक वरना होगी सीलिंग कार्रवाई
नई दिल्ली, जून 29 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के सभी कोचिंग संस्थानों को अनिवार्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए एक महीने की समयसीमा दी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिन कोचिंग सेंटरों के पास फायर ऑडिट, जरूरी सुरक्षा उपकरण और भवन संबंधी सुरक्षा व्यवस्थाएं नहीं होंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें सील भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करते हैं और सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि सभी संस्थानों में सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कई कोचिंग संस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.