नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मालवीय नगर हादसे के बाद दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने शहर में अभियान चलाकर तत्काल अवैध होटलों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में इस तरह के होटलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यवसायीकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मालवीय नगर के हौज रानी स्थित होटल प्रतिष्ठान में हुए हादसे के बाद गृह मंत्री आशीष सूद ने दमकल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। यहां प्राथमिक जांच में पता चला कि इस होटल में सुरक्षा एवं लाइसेंस संबंधी नियमों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: हादसे पर हादसे, HC के 5 माह पुराने आदेश का नहीं हुआ पालन इसमें अनुमति से ज्यादा कमरे बनाए गए थे। बाहर निकलने का रा...