लखनऊ, अप्रैल 7 -- परिवहन निगम की बसों से सफर करने पर अब यात्रियों को पहले की तुलना में कई रूटों पर एक से छह रुपये तक अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। यह किराया उन रूटों की बसों पर लागू होगा जिन पर टोल प्लाजा पड़ता है और परिवहन निगम को टोल देना पड़ता है। एक अप्रैल से टोल की दरों में बढ़ोतरी के बाद यह बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि टोल की दरें बढ़ने के चलते लखनऊ से संचालित होने वाली कुछ रूटों की बसों का किराया मामूली रूप से बढ़ा है। किराए की नई दरें लागू भी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर टोल नहीं पड़ता है उधर संचालित होने वाली बसों का किराया नहीं बढ़ाया गया है।इन रूटों पर बढ़ा किराया-आलमबाग से प्रयागराज : 302 से बढ़कर 308 रुपये-आलमबाग से वाराणसी : 473 से बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.