नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से शुक्रवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा, उत्तर भारत के कई राज्यों में धरती हिली है। जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तक में भूकंप महसूस किया गया। इन झटकों से अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है। वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-तजाकिस्तान का बॉर्डर क्षेत्र था जिसके झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में काफी देर तक महसूस हुए। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी में भी धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई।इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद समेत कई इलाको...