नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। फूल वालों की सैर के उत्सव के तहत सोमवार को दिल्ली सचिवालय में विशेष कार्यक्रम हुआ। अंजुमन सैर-ए-गुल फरोशां के सदस्यों ने शहनाई की मधुर धुनों के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पारंपरिक पुष्प-पंखा भेंट कर सम्मानित किया। यह ऐतिहासिक उत्सव दिल्ली की गंगा-जमुनी तहजीब, सद्भाव और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि फूल वालों की सैर विविधता में एकता और भाईचारे की अद्भुत मिसाल है। कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह उत्सव हमारी साझा विरासत को मजबूत करता है और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है। इस वर्ष 15 मार्च को शुरू हुआ फूल वालों की सैर आयोजन 21 मार्च तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...