हापुड़, जुलाई 2 -- हापुड़। 21 से 30 जून तक डॉ.कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने सात पदक जीते हैं। वहां से लौटने पर छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि 14 छात्राओं ने शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर चार गोल्ड, तीन ब्रॉन्ज पदक जीतकर आगामी प्री नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाइ हो गई हैं। छात्रा सौम्या त्यागी ने 400 में 397 का स्कोर कर व्यक्तिगत वर्ग में गोल्ड एवं टीम इवेंट में ब्रॉन्ज पदक प्राप्त कियाा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पांच हजार से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- शाहमल राइफल क्लब के निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन विद...