पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान के द्वारा 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक रोहिणी नई दिल्ली मुख्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय परीक्षा शिविर का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में भारत के 20 राज्यों के 350 साधकों ने हिस्सा लिया। जिसमें बिहार प्रान्त के पूर्णिया से 12 और पटना से 5 साधक साधिकाओं ने शिरकत की l इंडियन योगा एसोसिएशन के तत्वावधान में भारतीय योग संस्थान के द्वारा सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा की परीक्षा में पूर्णिया से 1 पुरुष सदस्य भगवान सिंह एवं 09 महिला सदस्यों में इंदु सिंह, नीता केडिया, पिंकी पांडेय, आरती सिन्हा, वंदना देवी, पूनम पंसारी, लक्ष्मी पाटोदिया, गीता पाल, अंजना देवी की भागीदारी रही और सभी को भारतीय योग संस्थान के अखिल भारतीय प्रधान देशराज गुप्ता के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। टीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.