शामली, दिसम्बर 18 -- गुरूवार को बीडीपी राज रत्न के नेतृत्व में दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 12 टिकट चेकिंग स्टाफ व 7 आरपीएफ स्टाफ ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। टिकट चेकिंग स्टाफ रेलगाड़ी संख्या 64025 से दिल्ली से शामली तक लगातार जांच करता हुआ आया। जांच के दौरान 150 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 46,840 रुपये किराया व जुर्माना वसूला गया। टिकट चेकिंग स्टाफ को देखते ही बिना टिकट यात्रियों में भगदड़ जैसी स्थिति भी देखने को मिली। इस मौके पर बीडीपी राज रत्न ने बताया कि दिल्ली-शामली रेल मार्ग रेलवे के मुख्य एजेंडे में शामिल है और भविष्य में कोई भी यात्री बिना टिकट रेल में सफर नहीं कर पाएगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि टिकट खिड़की पर भीड़ नहीं रहती है, इसलिए समय से पहले पहुंचकर टिकट ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.