धनबाद, अप्रैल 5 -- धनबाद डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा कि भुवनेश्वर, पोत्तनूर और एलटीटी की तरह धनबाद से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनों को भी नियमित करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। धनबाद से भोपाल के लिए भी हाल ही नई ट्रेन मिली। उम्मीद है धनबाद को दिल्ली की भी नई ट्रेन मिल जाएगी। शनिवार को डीआरएम कार्यालय में पत्रकारों से मुखातिब हुए उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियां बताईं। डीआरएम ने कहा कि लगातार बारिश जैसी विषम परिस्थिति के बावजूद धनबाद रेल मंडल ने रिकॉर्ड 194.73 मिलियन टन लोडिंग कर भारतीय रेलवे में अपने नंबर वन के स्थान को बरकरार रखा। लोडिंग से प्राप्त आय में भी धनबाद डिवीजन अव्वल रहा। डीआरएम ने बताया कि फिलहाल रेलवे का पूरा फोकस धनबाद होकर गुजरी हावड़ा-नई दिल्ली रेलवे लाइन पर स्पीड बढ़ाने पर है। ईसीआर के अधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.