चाईबासा, फरवरी 5 -- चाईबासा, संवाददाता। 197 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, चाईबासा, जिला- पश्चिम सिंहभूम (झारखाण्ड) तथा मेरा युवा भारत चाईबासा के संयुक्त तत्वावधान में 17वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के तहत 6 फरवरी 2026 से 12 फरवरी 2026 तक जम्मू एवं दिल्ली के लिए टूर का आयोजन किया गया है। इसमें पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो, चाईबासा, बंदगांव, गुदड़ी तथा गोईलकेरा प्रखण्डों के ग्रामीण आदिवासी गरीब बच्चों को वहां पर स्थित टूरिस्ट, ऐतिहासिक तथा धार्मिक स्थलों के भ्रमण करने तथा वहां की परम्परा व संस्कृति से रूबरू होने के लिये भेजा गया है। इसमें 60 प्रतिभागी (30 लड़का व 30 लड़की) ने भ्रमण के लिए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 2 एस्कार्ट के साथ जम्मू एवं दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। भ्रमण के लिए प्रस्थान करने से पूर्व प्रतिभागिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.