सीवान, मार्च 29 -- सीवान। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने प्रोफेसर कामाख्या नारायण तिवारी को बौद्ध अध्ययन विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रोफेसर तिवारी घुरघाट के स्वर्गीय शत्रुघ्न तिवारी शिक्षक के द्वितीय पुत्र हैं। आपके अग्रज डॉक्टर देव कृष्ण तिवारी उत्तराखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और अनुज डॉक्टर आशुतोष तिवारी दिल्ली विश्वविद्यालय में ही प्रोफेसर हैं। प्रोफेसर कामाख्या की प्रारंभिक शिक्षा उच्च विद्यालय चैनपुर से हुई। आपके विभागाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है और लगातार बधाईयों का क्रम जारी है। बधाई देने वालों में उनकी बड़ी बहन राजकुमारी द्विवेदी, विपिन बिहारी द्विवेदी,श्याम नारायण तिवारी,शैलेश तिवारी मुखिया, अनुज कुमार चौहान, रमेश तिवारी, प्रदीप तिवारी, गुड्डू तिवारी,किशोर राम ,ब...