गंगापार, सितम्बर 21 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026 में जारी क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी लक्ष्मी सिंह ने सचिव पद पर जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अदिति महाविद्यालय में चुनाव परिणाम की जानकारी मिलते ही परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। लक्ष्मी ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई एमवी कॉन्वेंट स्कूल, गौहनिया से पूरी की थी। उन्होंने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया था। उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने के बाद उन्होंने पढ़ाई के साथ छात्र हितों से जुड़े मुद्दों में सक्रिय भागीदारी शुरू की। चुनाव में सचिव पद पर जीत के बाद परिजन और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- अमृता व हर्षिता ने अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण किया यूजीसी नेट

हिंदी हिन...