नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। देश में सबसे लंबे समय (8931 दिन) तक सरकार प्रमुख रहने पर सोमवार को दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री को बधाई दी गई। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। वहीं, दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं अन्य विधायकों ने भी प्रधानमंत्री को उनके लंबे कार्यकाल के लिए बधाई दी। पालम हादसे के मृतकों के लिए रखा मौन : बजट सत्र शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने पालम हादसे में मारे गए नौ लोगों के हादसे पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.