नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और विधायी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए वार्षिक पुरस्कार प्रदान करने के लिए एक उच्च स्तरीय चयन समिति का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य उन विधायकों को सम्मानित करना है जो सार्वजनिक सेवा और संसदीय प्रक्रिया के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं।चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नवगठित समिति में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को शामिल किया गया है। इस समिति की अध्यक्षता स्वयं विजेंद्र गुप्ता करेंगे और इसमें राजेंद्र अग्रवाल (पूर्व सांसद, लोकसभा), पी.डी.टी. आचार्य (पूर्व महासचिव, लोकस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.