नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा को गुरुवार को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल में दिन के विभिन्न समयों पर विधानसभा, सचिवालय, कुछ स्कूलों और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर संभावित विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी। इस धमकी के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विधानसभा परिसर, सचिवालय, कई स्कूलों और मेट्रो स्टेशन पर बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाए। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की टीमों के साथ मिलकर व्यापक जांच की गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा चप्पे-चप्पे की घंटों चली तलाशी के बाद भी जब कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो इस धमकी को झूठा करार दे दिया गया।धमकी भरा यह संदिग्ध ईमेल सुबह लगभग 8:14 बजे शाओ लिन नाम की एक आईडी से भेजा गया था। ईमेल का विषय 'बॉम्ब ब्लास...