नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ईमेल के जरिए मंगलवार को एक बार फिर दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हालांकि, बजट सत्र होने की वजह से परिसर की सुरक्षा पहले से चाक-चौबंद थी। फिर भी सघनता से जांच की गई। इसमें सूचना फर्जी पाई गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7.28 बजे दिल्ली विधानसभा की ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल आया। फिर 7.49 बजे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल मिला। इस ईमेल में विधानसभा मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एलजी तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी नाम लिखा था। डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि जिला और दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट के बम निरोधक दस्ते ने परिसर की गहन जांच ...