नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सोमवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष ने कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। इसकी जगह उन्होंने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने जहां उनकी निंदा की तो वहीं कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष के साथियों को पता लगा कि पीएसी और सीएजी की रिपोर्ट आ रही है तो उन्होंने सदन का बॉयकाट किया। प्रवेश वर्मा ने कहा कि आप नेताओं को पता था कि विधानसभा में उनके बारे में बताया जाएगा। वह घबरा कर अपनी गलतियों का सामना नहीं कर पा रहे हैं। उनके द्वारा की गई गड़बड़ियों पर जब रिपोर्ट आती हो तो वह बचकर भागने का प्रयास करते हैं। प्रवेश ने कहा कि वह विपक्ष से निवेदन करते हैं कि वे सदन की कार्यवाही में भाग लें। अगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.