नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक का मामला सामने आया। यहां एक अज्ञात एसयूवी कार गेट तोड़कर परिसर के अंदर घुस गई और फिर वहां से फरार होने में सफल रही। हालांकि पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी कार भी जब्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने विधानसभा के गेट को टक्कर मारी और उसे तोड़कर अंदर दाखिल हो गई। अचानक हुई इस घटना से वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इससे पहले कि उसे रोका जाता, आरोपी कार समेत मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। आरोपी दिल्ली विधानसभा के गेट संख्या दो को टक्कर मारकर अंदर घुसा था। घटना दोपहर ढाई बजे के आसपास की थी और गाड़ी आगरा नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में तुरंत ऐक्शन लेते हुए गाड़ी की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही देर में आरोपी...