नई दिल्ली, मार्च 22 -- दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दो दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने एक वाटर अलर्ट जारी किया है, जिसमें उसने बताया है कि 23 और 24 मार्च यानी सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के 7 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसकी वजह बताते हुए जल बोर्ड ने कहा कि सालाना आधार पर होने वाली भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई की वजह से इन दो दिन वाटर सप्लाई पर असर पड़ेगा। इस दौरान लोगों को होने वाली असुविधा के लिए जल बोर्ड ने गहरा खेद जताया है, और साथ ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह भी दी है। इसके अलावा जलबोर्ड ने लोगों की परेशानी को थोड़ा कम करने के लिए पानी के टैंकर मंगवाने हेतु कुछ नंबर भी जारी किए हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.