राहुल मानव, जुलाई 15 -- दिल्ली वार्ड कमेटी चुनाव में भाजपा ने अब तक तीन जोन पर जीत दर्ज कर ली है। केशवपुरम जोन में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध जीते। यहां आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे। शाहदरा दक्षिण जोन में भाजपा को कुल 26 वोट में से 18 वोट मिले। यहां आम आदमी पार्टी को छह वोट मिले। दक्षिण जोन में भाजपा को 22 वोट में से 12 वोट मिले। अन्य जोन में चुनाव प्रक्रिया जारी है। दिल्ली में सभी जोन की वार्ड समिति और कुछ जोन के वार्ड समिति से स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव आज बुधवार को आयोजित किए जा रहे हैं। अब तक तीन जोन की वार्ड समिति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसमें भाजपा के उम्मीदवार शाहदरा दक्षिण, दक्षिण और केशव पुरम जोन में चयनित हुए हैं। यह भी पढ़ें- अर्जेंट है; सोनम वांगचुक पर केंद्र और राज्य सरकार से दिल्ली हाई कोर्टकेशव पुरम...