दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन, लखनऊ समेत इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
लखनऊ, सितम्बर 1 -- जन्माष्टमी पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से वाराणसी से दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन संख्या 04446/04445 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली विशेष एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन आरक्षित विशेष एक्सप्रेस के रूप में कुल दो फेरे लगाएगी। इसमें एक कोच सेकेंड एसी, एक कोच थर्ड एसी, 10 कोच स्लीपर और 4 कोच सामान्य यानी जनरल श्रेणी के होंगे। तीन सिंतबर से छह सितंबर के बीच यह ट्रेनें चलेंगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी 03 एवं 05 सितंबर को दिल्ली से 21:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाजियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर जंक्शन, हरदोई स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन लखनऊ सुबह 06:30 बजे पहुंचेगी। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.