दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत, क्या होगा रूट और टाइमिंग
दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi-Varanasi Vande Bharat Train: वाराणसी और नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस रूट पर 31 अक्टूबर को देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए जाने की योजना प्रस्तावित है। इस दौरान इस ट्रेन का ऐलान किया जा सकता है। दीपावली और छठ पर्व से पहले इस नई ट्रेन के संचालन की तैयारी की जा रही है। इससे खासकर पूर्वांचल के यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। ट्रेन के उद्घाटन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। लखनऊ और दिल्ली से रेलवे अधिकारियों के वाराणसी पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। आम यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग की व्यवस्था को लेकर भी मंथन चल रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.