रामपुर, अगस्त 26 -- रामपुर। रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04012/04011 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का रामपुर स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। ट्रेन संख्या 04012 दिल्ली से 27 अगस्त 2026 को एक फेरे के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 04011 जो 28 अगस्त 2026 को वाराणसी से दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे।दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 9:10 बजे दिल्ली स्टेशन से रवाना होकर रात 9:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- वाराणसी से दिल्ली जाएगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन इसके बाद गाजियाबाद, हापुड़ और मुरादाबाद होते हुए ट्रेन रात 1:23 बजे रामपुर पहुंचेगी और 1:25 ब...