वार्ता, मार्च 16 -- यूपी के मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार सुबह दिल्ली‑लखनऊ राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कार पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई। जबकी एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे मनकरा मोड़ के पास यह हादसा उस समय हुआ जब रामपुर से दिल्ली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग फंस गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.