हापुड़, मई 8 -- ,दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सड़क किनारे अवैध रूप से सजी मूढ़ों की दुकानों ने यातायात सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद हाईवे को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में बनी हुई है। हाईवे किनारे कतारबद्ध तरीके से लगी इन दुकानों के कारण सड़क का किनारा संकरा हो गया है,दुकानों के सामने खड़े ग्राहक और वाहनों की आवाजाही के बीच अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। यह भी पढ़ें- जीटी रोड चौकी के पास सजती हैं दुकानें, दिक्कतें स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अतिक्रमण लंबे समय से जारी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईवे को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.