दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का सबब
अमरोहा, जुलाई 7 -- गजरौला, संवाददाता। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े होने वाले हादसों का सबब बन रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं हैं। सबसे ज्यादा हादसे गजरौला व जोया के निकट सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों से हो रहे हैं। यातयात नियम के अनुसार सड़क के बाईं ओर वाहन चलाना सुरक्षित माना जाता है और ओवरटेक हमेशा दाहिनी ओर से करना चाहिए, लेकिन यह कहा जाए कि यह बातें सिर्फ किताबों और साइन बोर्ड तक ही सीमित होकर रह गई हैं तो कतई गलत नहीं होगा। गजरौला में हाईवे के होटल-ढाबों के अलावा सीओ आफिस के निकट किनारे खड़े वाहनों की वजह से सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। चालक ने अपने-अपने नियम बना लिए हैं। जिस लेन में मन आया, वहीं वाहन दौड़ता नजर आया। आलम यह रहा कि जहां जगह मिली वहीं से ओवरटेक कर लिया। नेशनल हाईवे पर डिवाइडर बना होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.