गजरौला (अमरोहा), अगस्त 13 -- सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक बार फिर रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। शुक्रवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक डायवर्जन व्यवस्था रहेगी, जबकि रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए शुक्रवार दोपहर से ही हाईवे पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा, जबकि हल्के वाहनों के लिए ट्रैफिक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी। टीएसआई अनुज मलिक ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर किसी भी वाहन का संचालन ...