अमरोहा, फरवरी 8 -- गजरौला (अमरोहा), संवाददाता। फाल्गुन कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिवभक्तों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी कर ली है। सोमवार (9 फरवरी) दोपहर से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया जाएगा, जबकि 12 फरवरी से हाईवे को पूरी तरह वन-वे करने की योजना है। गजरौला से संभल, बुलंदशहर, हापुड़ और अलीगढ़ जनपदों के हजारों कांवड़िए होकर गुजरते हैं। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए सोमवार दोपहर से ट्रक, डंपर, कंटेनर और बसों जैसे भारी व्यावसायिक वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। गजरौला पुलिस और ट्रैफिक विभाग ने इसके लिए प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। 12 फरवरी से हल्के वाहनों के लिए भी वन-व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.