नई दिल्ली, अगस्त 11 -- 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' (Delhi Lakshmi Yojana) के लिए महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराने का सिलसिला जोर-शोर से जारी है। बीते 10 दिन में ही इस योजना के लिए करीब 6 लाख महिलाओं ने आवेदन कर जमा दिए हैं। दिल्ली लक्ष्मी योजना 01 अगस्त को शुरू की गई थी। योजना की पहली किस्त रक्षा बंधन के त्योहार के आसपास जारी होने की संभावना है, जो 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान कहा कि 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' के लिए रजिस्ट्रेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी पात्र महिलाएं योजना के तहत दायरे में नहीं आ जातीं। रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली सरकार की अब तक की सबसे बड़ी वित्तीय सहायता योजना है।ये हैं योजना की कुछ अहम शर्तें लक्ष्मी योजना के तहत 21-60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं ...