दिल्ली लक्ष्मी योजना में मिलने वाली रकम को किन-किन चीजों पर खर्च नहीं कर पाएंंगी महिलाएं
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- Delhi Lakshmi Yojana : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक 'नेगेटिव लिस्ट' के जरिए गलत खर्च पर पाबंदियां लगाने की योजना बना रही है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इस योजना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि लाभार्थी हर महीने मिलने वाली आर्थिक मदद का इस्तेमाल शराब, गुटखा, बीड़ी-सिगरेट खरीदने या ऑनलाइन जुए जैसी लत के लिए नहीं कर पाएंगी।बता दें कि, दिल्ली कैबिनेट ने इस हफ्ते की शुरुआत में 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' योजना को मंजूरी दी थी। साल 2026-27 के बजट में इस योजना के लिए 5,110 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इससे 17 लाख से अधिक महिलाओं को फायदा होने की उम्मीद है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.