दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए महिलाओं को खुद देनी होगी क्रिमिनल केस के बारे में सूचना, जानें सभी शर्तें
नई दिल्ली, जुलाई 21 -- दिल्ली सरकार जल्द ही राजधानी की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' (Delhi Lakshmi Yojana) की शुरुआत करने जा रही है। ऐसे में अगर किसी महिला पर कोई आपराधिक मुकदमा है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके लिए फिलहाल पुलिस से महिला का सत्यापन कराने की योजना नहीं है। इसकी जगह महिलाओं को आवेदन के समय स्वघोषणा करनी होगी कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बड़ा अपडेट, सिर्फ 1,000 रुपये निकाल सकेंगी महिलाएं दिल्ली सरकार जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने के साथ ही रक्षाबंधन के आसपास योजना की शुरुआत कर सकती है। बता दें कि भाजपा ने अपने चुनावी वादे में दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि देने का वादा किया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.