नई दिल्ली, जुलाई 20 -- Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी है, लेकिन इसके साथ एक बड़ा ट्विस्ट भी जुड़ा है। सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना रक्षाबंधन के आसपास लॉन्च की जा सकती है। हालांकि, योजना के तहत मिलने वाली 2,500 रुपये की मंथली सहायता को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी, लेकिन पूरी रकम खर्च करने के लिए हाथ में नहीं आएगी। आखिर सरकार ने ऐसा फैसला क्यों लिया? कितना पैसा तुरंत मिलेगा, बाकी रकम कहां जाएगी और किन महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा? जानिए पूरी डिटेल।दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ 1000 रुपये लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये ही खर्च के लिए मिलेंगे। बाकी 1,500 रुपये अनिवार्य रूप से रेकरिंग डिपॉजिट (RD)...