मेरठ, अप्रैल 20 -- दिल्ली रोड पर तेज रफ्तार बुलेट सवार एक एक वृद्ध को टक्कर मार दी। आरोपी बुलेट लेकर फरार हो गया। थाना रेलवे रोड पर आरोपी बुलेट चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मकबरा डिग्गी निवासी गुलफाम ने बताया कि उनके पिता रहीस अहमद शाम को घूमने गए थे। कन्हैया वाटिका के पास तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से आकर उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बुलेट लेकर फरार हो गया। गुलफाम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर घायल, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...