फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 6 -- फर्रुखाबाद । दिल्ली रोड पर शुक्रवार की रात बाइक की टक्कर लगने से सड़क पार कर रहे हैं एक ग्रामीण की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गई है। शमसांबाद थाना क्षेत्र के दलेलगंज गांव निवासी 40 वर्षीय अतर सिंह सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए परिजन लोहिया अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि अतर सिंह सड़क पार कर रहे थे तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी। परिजनों ने घटना को लेकर जानकारी दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...