फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- कायमगंज। कम्पिल नगर के मोहल्ला माझगांव निवासी शिवतैन अली अपनी बाइक से शमसाबाद जा रहे थे। जब वह कायमगंज पुलगालिब के आगे एक गेस्ट हॉउस के पास पहुंचे। तभी सामने बाइक से आ रहे क्षेत्र के गांव दमदमा कुबेरपुर निवासी सिराज की सामने से जोरदार भिड़ंत हो गईं। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...