फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 3 -- शमसाबाद। दिल्ली रोड पर मंगलवार की सुबह रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। इससे बस के परखचे उड़ गये। आधा दर्जन सवारियों को हल्की चोटें आयीं। ऑटो भी चपेट में आ गया। इससे एक बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए भेजा गया है। दिल्ली मार्ग पर सुबह 6:30 बजे दलेलगंज गांव के सामने एक कोल्ड स्टोरेज के नजदीक एटा डिपो की बस आ रही थी। बस का चालक अनियंत्रित हुआ और सामने से ऑटो से टकरा गया। इस बीच हादसे में रोशनाबाद निवासी बाइक सवार सत्यवान घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। बस के चालक रजनीश कुमार बस में करीब आधा दर्जन सवारियों को लेकर एटा जा रहे थे। ऑटो चालक सुधीर कुमार दिल्ली से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो, बस, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। ऑटो सवार कई यात्री भी घायल हुये। यह लोग हरदोई जा रह...