मेरठ, जून 16 -- दिल्ली रोड स्थित रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिर गई, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। मोदीनगर क्षेत्र के पतला निवाड़ी गांव निवासी शाकिब अपने दो साथियों के साथ परतापुर के गगोल रोड क्षेत्र से सामान लेकर गांव लौट रहा था। परतापुर फ्लाईओवर पर लगे जाम को देखकर उन्होंने रास्ता बदल लिया। फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए दिल्ली रोड की ओर निकल गए। जैसे ही वे रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो तेज गति होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सीधे गड्ढे में जा गिरी।दुर्घटना में शाकिब के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोनों साथियों को भी चोट लगी है। लोगों ने घायलों को भूड़बराल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने शाकिब की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उसे मोदीनगर के एक अस्पताल ले ...