फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- शमसाबाद, संवाददाता।दिल्ली रोड पर अनियंत्रित होकर लोडर के पलटने से एक किसान की मौत हो गयी। जबकि दूसरा घायल हो गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। शीतगृह से आलू लेकर घर के लिए निकले थे तभी घटना हो गयी। पुलिस ने पहुंचकर जांच की। बछलैया गांव निवासी किसान शिवचरन और मनीष कुमार लोडर से फैजबाग स्थित एक शीतगृह से आलू लेकर अपने गांव जा रहे थे। रात करीब 9 बजे दिल्ली मार्ग पर एक शीतगृह के पास लोडर अनि यंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में लोडर में सवार दोनों किसान नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि चालक कूद गया। हादसे को देखते हुये आस पास के लोग मौके पर दौड़े। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गयी। नीचे दबे दोनो को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभ...