रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- सितारगंज, संवाददाता। कांग्रेस की ओर से रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में सितारगंज और नानकमत्ता क्षेत्र के कांग्रेसियों ने सहभागिता की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह ने फोन पर बताया कि इस ऐतिहासिक रैली से प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि संविधान से छेड़छाड़ और वोटों की चोरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सचिव नवतेज पाल ने बताया कि सितारगंज से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रैली में भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, संविधान से छेड़छाड़ और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। कहा कि लोकतंत्र को कुचलने, वोट चुराने और जनता की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.