धनबाद, मार्च 8 -- धनबाद। सीपीआई (एम) के जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि कॉरपोरेट परस्त नीतियों के खिलाफ सीपीएम केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 24 मार्च को दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। दिल्ली रामलीला मैदान में देशभर के मजदूर व किसान रैली में शिरकत करेंगे। धनबाद से भी बड़ी संख्या में मजदूर व किसान दिल्ली रैली में शामिल होंगे। हमारी मांग है कि लेबर बिल वापस लिया जाए। बिजली और बीज संशोधन बिल वापस लिया जाए। भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द किया जाए। धनबाद के अधिक से अधिक लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.