गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह दल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने जा रही वोट चोर, गद्दी छोड़ो महारैली में भाग लेकर कांग्रेस सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मजबूती प्रदान करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आखिरी सांस तक लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिला मीडिया सेल चेयरमैन गोरख लाल श्रीवास्तव ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.