गोरखपुर, दिसम्बर 12 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की बैठक में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारी और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अशोक निषाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच की बात कही। उन्होंने कहा कि शनिवार को कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कैंप कार्यालय सिक्टौर में हुई बैठक का संचालन शहर अध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया। जिला अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ताओं की मजबूत उपस्थिति जरूरी है। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र कुमार निषाद ने कहा कि इस रैली को लेकर सरकार में घबराहट साफ दिख रही है। फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप ने क...