बोकारो, मार्च 14 -- गोमिया, प्रतिनिधि। एनसीओईए (सीटू) स्वांग कोलियरी शाखा के नेतृत्व में सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग आयोजित की गई। अध्यक्षता यूनियन के शाखा सचिव गौतम राम ने की। केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर एवं केंद्रीय अपर महासचिव सह सीसीएल वेलफेयर बोर्ड सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास ने कोयला मजदूरों को संबोधित किया। कहा कि पहली बार कोयला मजदूरों की लड़ाई को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) लड़ने जा रही है। कहा कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की गई थी। अब उसी चार लेबर कोड को वापस लेने की मांग को लेकर सीपीआई (एम) 24 मार्च को दिल्ली में भारत सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करने जा रही है। नेताओं ने कहा कि चार लेबर कोड लागू होने से कोयला मजदूरों समेत देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.