मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से हजारों शिक्षकों ने भाग लिया। इस रैली में विभिन्न मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश त्यागी इस रैली में कांठ क्षेत्र के शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर छजलैट ब्लॉक इकाई के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष आदर्श त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक दिल्ली पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...